डॉ0 अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत सिंघौल जन जातीय टोला में आयोजित किया गया विशेष शिविर

लखीसराय। डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत लखीसराय जिला का अंतिम विशेष विकास शिविर सूर्यगढ़ा प्रखंड के सिंघौल जन जातीय टोला में आयोजित किया गया।

मौके पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा शिविर के सभी विभागों के काउंटर का निरीक्षण किया गया तथा लाभुकों के बीच अंत्योदय कार्ड,राशन कार्ड,जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया।

 

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कुल 22 योजनाओं से आच्छादित करने हेतु आयोजित होने वाले विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त वर्णित सरकार की 22 योजनाओं पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिनमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली से आच्छादन (राशन कार्ड )

, उज्ज्वला योजना से आच्छादन (स्वच्छ ईंधन)

, औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला

, आंगनबाड़ी केंद्र की सुलभता

, जन्म प्रमाण पत्र से आच्छादन

, आधार कार्ड निर्माण

, कुशल युवा प्रोग्राम/ कौशल विकास कार्यक्रम

,मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना से आच्छादन

, ई-श्रम कार्ड

, आयुष्मान भारत कार्ड/ स्वास्थ्य कार्ड से आच्छादन

, प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादन

, भूमिहीनों को वास-भूमि/वासगीत पर्चा

, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आच्छादन

, बुनियाद केंद्र से संबंधित योजनाएं

, हर घर नल जल योजना का आच्छादन

, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नली निश्चय योजना

, मनरेगा जॉब कार्ड से आच्छादन

, प्रधानमंत्री जन-धन योजना से आच्छादन

, बिजली कनेक्शन

, जीविका समूह सतत् जीविकोपार्जन योजना से आच्छादन

, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में मुख्यमंत्री संपर्क योजना

एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण/ लोहिया स्वच्छता अभियान/ सामुदायिक शौचालय निर्माण आदि के कार्यक्रमों पर जनता की समस्यायों की सुनवाई की गई।

Leave a Comment