अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध किसान नेता और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75 वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए पहुंचे देश-विदेश से लोग

नवादा-अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध किसान नेता और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75 वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए जिले से प्रगतिशील विचारधारा के दर्जनों सिपाही गुरुवार को श्री सीताराम आश्रम ,राघवपुर , बिहटा पहुँच गए हैं । श्री सीताराम आश्रम ट्रस्ट के सचिव डॉ सत्यजित की अध्यक्षता और संस्कृतिकर्मी अनीश अंकुर के संचालन में आयोजित इस पूण्य स्मृति समारोह में स्वामी जी के अवदानों पर प्रथम शोध कर्ता अमेरिका के स्व प्रोफेसर वाल्टर हाउजर एवं उनकी पत्नी स्व रोजमेरी हाउजर का पूरा परिवार शामिल हुआ और दीघा के पवित्र गंगा घाट में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया । इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी , कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान , राज्य सभा सांसद प्रो मनोज झा समेत कई दिग्गज नेताओं ने स्वामी जी के पूण्य स्मृतियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी । विदेशी धरती से आये प्रो विलियम आर. पिंच ,वेस्लेयन यूनिवर्सिटी, यूएसए , प्रो वेंडीसिंगर – वेंडीसिंगर, केन्यन कॉलेज,यूएसए , प्रो माइकल हाउजर – ड्यूक यूनिवर्सिटी, यूएसए , प्रो एलिजाबेथ हाउजर- ड्यूक यूनिवर्सिटी, यूएसए , शीला हाउजर -वाल्टर हाउजर की पुत्री , रोजमेरी हाउजर जौस – वाल्टर हाउजर की पौत्री , ऐरन लिन – रंगकर्मी इत्यादि ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के किसान आंदोलन को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में प्रशंसा की । इस अवसर पर नवादा से गए प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि स्वामी जी के आदर्शों और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है क्योंकि उनके विचारों की धार से ही जुल्मियों को परास्त किया जा सकता है । नवादा के भागीदार साथी इप्टा के नरेंद्र प्रसाद सिंह , प्रलेस के अशोक समदर्शी , सीपीआई के उमाकांत सिंह , किसान सभा के गोबिन्द प्रसाद , एआईवाईएफ के अनुज सिंह ,राजकुमार प्रसाद राम सरेख यादव , रामचन्द्र महतो , ब्रह्मदेव प्रसाद , श्याम सुन्दर सिंह चौहान ,सुरील कुमार , रामचन्द्र प्रसाद वीरेंद्र कुमार , मुंद्रिका यादव इत्यादि ने स्वामी जी के संघर्ष और बलिदान को भारत की अस्मिता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Leave a Comment