लखीसराय। डीएम मिथिलेश मिश्र एवं जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी की संयुक्त देखरेख में जिले भर में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। मौके पर डीएम एवं जिप अध्यक्ष ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुंगेर वन प्रमंडल तथा ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण, लखीसराय के तत्वावधान में परिया पोखर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर जिले को”प्लास्टिक मुक्त और हरियाली युक्त”बनाए जाने का लक्ष्य को लेकर जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जीविका दीदी और आम नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर सहभागिता की। यह जन-भागीदारी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी। इस बीच नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की देखरेख में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खासकर नगर परिषद को प्लास्टिक मुक्त एवं हरियाली युक्त बनाए जाने के लिए नगर परिषद सभागार में तमाम स्वच्छता कर्मियों को संकल्प दिलाए गए । इस दौरान सिटी मैनेजर उमाशंकर कुमार, प्रधान सहायक अवध कुमार, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सह अवशिष्ट प्रबंधक नीतीश कुमार सिन्हा, मिशन प्रबंधक राजीव कुमार,सफाई इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार राउत सहित अन्य कर्मीकरण मौजूद थे।
इस बीच विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर लोगों ने हरियाली बचाओ का आह्वान किया।
लखीसराय वन विभाग के द्वारा पर्यावरण दिवस और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डीएम मिथिलेश मिश्रा ने पौधारोपण प्लास्टिक के खिलाफ शपथ सहित अन्य प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।









