जिला उद्योग केन्द्र लखीसराय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आहूत

लखीसराय-विश्व पर्यावरण दिवस पर आज जिला उद्योग केन्द्र, लखीसराय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी कर्मियों व उद्यमियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक रूपेश कुमार झा ,उद्योग विस्तार पदाधिकारी उपेंद्र तिवारी एवं सभी कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

“वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं” के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment