विश्व तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित

लखीसराय। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने कियाl शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारी गण एवं न्यायिक कर्मचारी गण ने एक स्वर में कभी भी धूम्रपान नहीं करने ,अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने ,अपने-अपने परिजनों या परिचितों को भी धूम्रपान व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने, अपने कार्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखने और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करने का शपथ लियाl मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रणवीर कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय शुभनंदन झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय राजीव कुमार मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री ,रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी कुंदन कुमार गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम रंजीत कुमार सोनू, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय विद्यानंद सागर सहित सभी न्यायिक दंडाधिकारी एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थेl

Leave a Comment