लखीसराय- महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में एवं संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के 300 जयंती के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामनगर में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि आज अहिल्याबाई होलकर का जन्मदिन है जो महिलाओं के सशक्तिकरण का उदाहरण है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजना जैसे कौशल विकास प्रशिक्षण, अल्पावास, पुनर्वास,पालनाघर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। किसी अपरिचित से संपर्क न करने का सलाह दिया गया और न ही फेसबुक वॉट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने का सलाह दिया गया।वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने बाल विवाह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है जिसे हम सभी को मिलकर दूर करना है। बाल विवाह रोकथाम हेतु सरकार ने कानून बनाया है जिसका पालन भी हम सभी को मिलकर करना है। अन्यथा जुर्म के भागी बनना पड़ सकता है। महिला हेल्पलाइन टॉल फ्री नंबर 181 के बारे में जानकारी दिया गया कि कोई भी महिला या किशोरी अपने मदद के लिए 181 का सहारा ले सकते हैं।जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के अप्रतिम उदाहरण त्याग, करुणा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए संकल्पित पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी का जन्मदिन है, उनके जन्मदिन सभी छात्रा और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है जिनका पति, बेटा, बेटी, ससुर व दामाद सभी खत्म हो गया फिर भी टूटे नहीं, हिम्मत नहीं हारी बल्कि राज्य की बागड़ोर अपने हाथों में लेकर अच्छी तरह से राज्य को चलाया। सती प्रथा जैसे सामाजिक कुरीति का भी उन्होंने प्रतिकार किया। विधवा महिला को संपति पर अधिकार दिलाया। महिला सेना का गठन किया। रोजगार के लिए सूरत के बुनकरों को महेश्वर बुलाया। अनेकों मंदिरों का निर्माण,जिर्णोद्धार धर्मशाला, कुआं पोखर का निर्माण करवाया। न्याय के लिए अपने बेटों तक को नहीं छोड़ा इसलिए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर सभी छात्रा को प्रेरणा लेना है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर शपथ लें कि मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को निभाएंगे। आगे उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, परवरिश जैसे योजना के बारे में भी जानकारी दिए। संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं और किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी एवं मदद किया जाता है। मौके पर विद्यालय के वार्डन सह शिक्षिका रिमझिम कुमारी, एमटीएस गौतम कुमार, छात्रा गीता कुमारी ,अनुष्का कुमारी, काजल कुमारी, चांदनी कुमारी सहित दर्जनों छात्रा मौजूद रहे। अंत में बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ भी दिलाया गया।









