एक्सेलेंस कॉन्वेंट बरबीघा से सैनिक स्कूल में 20 में से 19 बच्चों ने अपना परचम लहराया

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025–26 का रिजल्ट प्रकाशित होने पर एक्सेलेंस कॉन्वेंट स्कूल बरबीघा से कुल 20 में से 19 बच्चों का चयन हुआ है जिसका नामांकन सुनिश्चित है, जिसमे से वर्ग 9 के लिए 2 बच्चे एवं वर्ग 6 के लिए 17 बच्चे कुल 19 बच्चों ने अपना परचम लहराया है। एक्सेलेंस कॉन्वेंट स्कूल बरबीघा से सैनिक स्कूल के लिए वर्ग 9 एवं वर्ग 6 में सफल होने वाले बच्चों को विद्यालय के निर्देशक शत्रुघ्न कुमार ने विद्यालय में समारोह आयोजित कर बधाई देते हुए आगामी काउंसिलिंग व मेडिकल जांच की अग्रिम शुभकामना भी दिए हैं। एक्सेलेंस कॉन्वेंट के प्रिंसिपल इंजिनियर पिंकेश आनन्द ने सभी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थीयों को सम्मानित करते हुऐ मिठाई भी खिलाया। इंजिनियर आनंद ने सभी सफल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में 40 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले बच्चे क्वालीफाई तो जरूर करते हैं परंतु 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चे ही किसी न किसी सैनिक स्कूल में नामांकन के लिए ई काउंसिलिंग के तहत मेडिकल चेक के लिए चयनित होते हैं। एक्सेलेंस कॉन्वेंट बरबीघा सफल होने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हैं, गोपाल कुमार ओठमा निवासी 284(95%), कृष्ण केशव पिता मुकेश कुमार काशी बीघा बरबीघा निवासी 282अंक (94%), अक्ष राज बिहार शरीफ निवासी 282 अंक (94%), राजा बाबू पिता निरंजन कुमार झारखंड निवासी 278 अंक (93%), दिव्य भारती पिता विनय कुमार बरबीघा निवासी 275 अंक (92%), सोनाली कुमारी पिता बुलबुल सिंह 273 अंक (91%), मोनू कुमार पिता स्व रंजय कुमार नारदीगंज नवादा निवासी 273 अंक (91%), सूर्या कुमार पिता श्याम मंडल मुगल सराय उतर प्रदेश निवासी 272(91%), राज आर्यन पिता इलिप पासवान हमजा बड़हिया निवासी 271 अंक (91%), वैभव कुमार, हर्ष राज वत्स, कन्हैया कुमार, भिन्नु कुमार, साहिल कुमार, मोहन कुमार, आकाश कुमार, प्रियांशु राज, अरनब कुमार, इत्यादि

ने सफलता हासिल किया है। समारोह के दौरान प्रिंसिपल इंजिनियर आनंद ने सभी सफल छात्र–छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कड़े मेहनत के बदौलत उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित भी किया। रिजल्ट के उपरांत विद्यालय के सभी छात्र–छात्राओं के साथ–साथ शिक्षकों एवं अभिभावकों में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी। एक्सेलेंस कॉन्वेंट स्कूल बरबीघा से विगत कुछ वर्षों में सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपने जीवन के लक्ष्य को देश के प्रतिष्ठित सैनिक, बी एच यू, आर के मिशन, नवोदय, मिलिट्री स्कूल, वनस्थली विद्यापीठ, सिमुलतला,नेतरहाट इत्यादि विद्यालय जैसे संस्थानों में सफलता हासिल कर आज अपने लक्ष्य की उत्कृष्टता को प्राप्त करवाने के लिए कटिबद्ध है।

Leave a Comment