लखीसराय-SK Gandhi। लायंस क्लब के द्वारा आज नगर स्थित शहीद द्वार के समीप ट्रैफिक पोस्ट के बगल में आम लोगों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराए जाने को लेकर वाटर कूलर मशीन प्रतिस्थापित कर उसका विधिवत फीता काट कर शुभारंभ किया गया। मौके पर उद्घाटन कर्ताओं की ओर से आम लोगों को नए वाटर कूलर मशीन से पानी पिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान लायंस क्लब के प्रेसिडेंट संजीव स्नेही, नगर सभापति अरविंद पासवान, फाउंडर लायंस मेंबर प्रख्यात फिजिशियन डॉक्टर प्रवीण कुमार सिन्हा , प्रोफेसर मनोरंजन कुमार, संजीव कुमार, अरविंद भारती,गौतम गिरियगे, वार्ड पार्षद गौतम कुमार, डॉ संतोष कुमार,हीरा साव एवं चंदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विदित हो कि भीषण गर्मी को देखते हुए लायंस क्लब के द्वारा लखीसराय स्टेशन के समीप ठंडा पेयजल मशीन लगाया गया। मौके पर फाउंडर लायंस सह प्रख्यात फिजिशियन डा प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराए जाने को लेकर आम लोगों को काफी परेशानी होती थी। इस बीच रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ होती है, ट्रैफिक पुलिस दिनभर धूप में खड़े रहते हैं। ऐसे में ठंडा पानी मशीन लग जाने से राहगीरों सहित आम लोगों के बीच शुद्ध एवं शीतल पेयजल का लाभ मिलेगा।









