सिरदला नवादा। मंगलवार कि शुभ करीब सात बजे गया रजोली मुख्य मार्ग में शाहपुर गाँव में स्कूली बच्चा से भरा एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। इस दौरान बरामदा में झाड़ू लगा रही महिला के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कि देख दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार, विसुन्देव राम आदि के सहयोग से महिला को सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने मृत घोषित कर दिये हैं। घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि काँटी गांव से सिरदला जे पी एस इंटरनेशनल विधालय का बच्चा को लाद्कर सिरदला बाजार कि और आ रही थी। इसी बीच शाहपुर रविदास टोला के समीप बिजय रविदास के घर में अनियंत्रित होकर बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त करते हुए घुस गया। इस दौरान 47 वर्षीय महिला खीरमतिया देवी कि मौत इलाज के क्रम में हो गया है। सूचना के बाद सिरदला थानाध्यक्ष मोहन कुमार के निर्देश पर एस आई दीपेश कुमार विद्यार्थी ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मौजिक वाहन को कब्जा ले लिये हैं। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये नवादा भेज दिये हैं। बता दें कि चार माह पूर्व भी उसी स्थान पर बालू लोड ट्रैक्टर घर में घुस गया था। जिसके बाद स्थानीय खुद ही मिलाप कर ट्रैक्टर को छोड़ दिये थे। पुनः उसी स्थान पर अनियंत्रित मैजिक वाहन ने घर में घुसकर एक महिला कि जान ले लिया। मैजिक वाहन पर सवार दर्जनों कि संख्या में जेपीएस स्कूल के बच्चा भी अंशिक रूप से घायल हुआ है।।जिसकी जानकारी स्वजनों व विधालय के डायरेक्टर संतोष कुमार के द्वारा नही दी गई है। पुलिस सभी पहलु पर जाँच कर एफ आई आर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई आरम्भ किया गया है। घटना के बाद शाहपुर गाँव में मातमी छा गया है। मृतक महिला के पति बिजय रविदास मुंबई में रहकर प्राइवेट गाडी चलाकर् रोजी रोजगार करते हैं। मृतक महिला दो पुत्री व दो पुत्र है। सभी पुत्र पुत्री के सर से माता का साया उठ गया है। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने पीड़ित स्वजन को सहायत दिलाये जाने कि मांग किया है।
फोटो :









