रोह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रोह ने अपने कार्यालय पत्रांक 451 के द्वारा बताया किया गया है कि रोह बाजार के सिउर रोड में भट्टा सिउर रोड से बालु लदे बड़े वाहन / ट्रैक्टर के आने जाने से रोह बाजार में जाम की समस्या बराबर बनी रहती है। जिसे कारण उस मार्ग से आने-जाने वाले नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फलस्वरूप उन्होंने रोह बाजार के सिउर रोड में बालू लदे बड़े वाहन / ट्रैक्टर के आने-जाने से रोक लगाने का अनुरोध किया है।
जिसके बाद नागरिकों को होने वाली परेशानी के आलोक में प्रशासनिक दृष्टिकोण से 08:00 पूर्वा0 से 08:00 बजे अप० तक रोह बाजार के सिउर रोड में भट्टा-सिउर रोड से बालू लदे बड़े वाहन / ट्रैक्टर के आने जाने का परिचालन पुर्णतः बन्द करने का आदेश निर्गत किया
रोह-अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष, रोह को उक्त आदेश को तामिला करने को कहा गया ,साथ हीं थानाध्यक्ष, रोह सैतत् भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु एहतियात कदम उठायेंगें।









