नवादा: जिले सबसे बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां जिला के नगर थाना क्षेत्र के कलाली रोड स्थित एक मकान के कमरे मे पंखे से झूलता हुआ महिला का शव पाया गया। महिला की पहचान जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के दीपक गोस्वामी के पत्नी गूंजा देवी के रूप मे किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला को पंखे से झूलते हुए सबसे पहले मृतका के 11 वर्षीय पुत्र दीपांशु कुमार ने सुबह साढ़े छह बजे देखा। मां को लटका देखने पर बच्चे ने अपने 13 वर्षीय बड़ी बहन संजना कुमारी को बताया। गले में साड़ी का फन्दा लगा पंखे से झूलते मां को देख चीख पुकार मच गया। जिसके बाद मृतक महिला के देवर ने पंखे से झूलते भाभी के गले से फन्दा निकाल कर नीचे उतारा और बगैर किसी को सूचना दिये महिला का शव लेकर नेमदारगंज स्थित पैतृक घर पहुंच गया। घटना के दिन मृतका का पति किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।घटना के करीब 36 घंटे के बाद घर पहुंचे महिला के पति दीपक गोस्वामी पत्नी का शव लेकर नेमदारगंज थाना पहुचा। जहां पुलिस द्वारा घटनास्थल नगर थाना क्षेत्र में होने का हवाला देकर नवादा भेज दिया। जिसके बाद दीपक गोस्वामी और उसके परिजनों ने महिला का शव लेकर नगर थाना पहुंच पुलिस को जानकारी देते हुए मामले से अवगत कराया। वहीं नगर थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार महिला के पति द्वारा नगर थाना में फर्द बयान दी गयी है। जिसमे हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के हत्या का आरोप पति ने अपने ही सगा भाई और मृतक महिला के देवर पर लगाए जाने की बात बताई गयी है। वहीं मृतका के बड़ी बेटी संजना कुमारी ने बताया कि उसी रात तीन बजे के करीब जब वह पानी पीने के के लिए उठी तो मां को अपने बेड पर सोई हुई देखी थी। वह पानी पीकर सो गई। जिसके बाद महिला के बेटे ने लगभग सुबह साढ़े छह बजे अपनी मां को पंखे से झूलता देखा। इस मामले में पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। विशेष तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही खुलासा होने की संभावना है।









