कन्या भूर्ण हत्या सभ्य समाज के लिए कलंक – प्रेम कुमार

कन्या भूर्ण हत्या सभ्य समाज के लिए कलंक – प्रेम कुमार

पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से जागते रहो भारत यात्रा का फतुहा पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत । फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि आज भी पढ़े लिखे लोग दहेज लेने अपनी शान समझता है । महिला के सहयोग बिना हर बदलाव अधूरा है । खुसरूपुर हाई स्कूल में महिला संगोष्ठी में यात्रा संयोजक राजेन्द्र यादव ने कहा कि इस परिसर में महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का अद्भुत काम हो रहा है। लेकिन आर्थिक समृद्धि के साथ बहनों की गरिमा का प्रश्न बड़ा होता जा रहा है। आर जी कालेज कोलकाता के जघन्य अपराध का उदाहरण देते हुए कहा कि कालेज की डॉक्टर बेटी शैक्षिक और आर्थिक दृष्टि से सबल होते हुए भी हैवान राक्षस ने उनकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। फाउंडेशन के मुख्य स्वयंसेवक दिलीप कुमार ने कहा कि जागते रहो भारत यात्रा पर निकले साथी वर्तमान की सबसे गम्भीर समस्या को लेकर देशभर में अलख जगा रहे हैं। इसलिए हम सबको हाथ बटाने का काम प्राथमिकता का विषय है। यात्री दल की सदस्य जम्मूबेन ने मानवीय क्रान्ति गीत से उपस्थित बहनों को प्रेरणा देने का काम किया। इस अवसर पर बिहार से यात्री दल के सदस्य शत्रुघ्न झा ने विनोबा की मां रूक्मणी की विनायक बालक को भूदान यज्ञ का महारथी संत विनोबा भावे बनाने के योगदान का जिक्र किया। आर के दत्ता के नेतृत्व में सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के घटना पर चिंता प्रकट करते हुये कहा कि एक और हम 2047 में विकसित भारत के सपना देख रहे है तो दूसरी ओर कन्या भूर्ण हत्या सभ्य समाज के माथे पर कलंक का टीका है । मौके शिशुपाल कुमार, सन्नी कुमार , कुमारी प्रियंका, जमम्बू बहन गुजरात, विक्रम सिंह राजस्थान , समेत काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।

Leave a Comment