2200 करोड़ की लागत से हिसुआ में रेलवे फ्लाईओवर का होगा निर्माण।
संवाददाता: सोनू सिंह।
नवादा परिसदन भवन में नवादा सांसद विवेक ठाकुर के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार मुना, प्रमोद कुमार मुनु, अरविंद गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक मांझी समेत अनेक लोग मौजूद थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए विवेक ठकुर ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित नवादा का जी संकल्प लेकर जो राह पर हमलोग चल रहे है उम्मीद करते हैं कि 2025 तक धीरे-धीरे उसका स्वरूप खड़ा हो सके। नवादा की विकास की विभिन योजनाएं जो अलग अलग स्टेज को पार कर रही है उसमें हमलोग और प्रगति करें कि आनेवाले समय में नवादा वासी के साथ प्रदेश और बाहर के लोग भी देख सकें कि जनसहयोग से जन आकांक्षा के चीजों को सरकार पूरा कर सकती हैं। अगर चीजों को सही से रखा जाए तो यह संभव है। सांसद ने कहा कि 2200 करोड़ के लागत से नवादा जिले के हिसुआ क्षेत्र के हिस्से में रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण होगा, जिससे ट्रेन फ्लाईओवर से उपर-उपर तिलैया जंक्शन पहुंच जावेगी। हिंसुआ की कई विकास की परियोजना चल रही है। भारत का सबसे आधुनिक रेल विभाग। का यह प्रयास चल रहा है। दोहरीकरण के बाद सभी चीज सुचारू रूप से चालू हो जाएगी।









