पटना से राजगीर तक बनेगी 4 लेन सड़क, जानें हाईवे का पूरा प्लान।

पटना से राजगीर तक बनेगी 4 लेन सड़क, जानें हाईवे का पूरा प्लान।

संवाददाता :सोनू सिंह।

पटना के लोगों के लिए खुशखबरी है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो बिहार के अंतिम छोर से राजगीर की ओर अक्सर सफर करते हैं और ज्यादातर समय जाम से परेशान रहते हैं। जी हां, पटना से राजगीर तक फोरलेन हाईवे बनने जा रहा है।

 

राज्य के नालंदा जिले में सालेपुर स्टेट हाईवे को दो लेन और चौड़ा किया जाएगा। इस तरह से यह सड़क फोर लेन स्टेट हाईवे बन जाएगी। इस सड़क के फोर लेन बन जाने से पटना और राजगीर के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को इंजीनियरों के साथ इस पर चर्चा की।

 

उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव और इस्टीमेंट बनाने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सितंबर 2020 में इस परियोजना का शिलान्यास किया था, जो वृहत जिला पथ (MDR) घोषित है।

 

अभी सालेपुर से राजगीर तक सड़क सिर्फ 2 लेन है। सड़क पर यात्रियों को अक्सर ही ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। इस हाईवे के 4 लेन होने से ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी और पटना से राजगीर के बीच लगने वाला समय भी कम होगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि राजगीर क्षेत्र में एक प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल भी है।

 

शीर्षत कपिल अशोक ने बिहार शरीफ से रांची जाने वाले पुराने NH पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर (LIC मोड़ से सोघरा कॉलेज तक) का निरीक्षण भी किया। यह फ्लाईओर अप्रोच रोड के साथ 1660 मीटर लंबा है। इस फ्लाईओवर को 84.6 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद भरावपर चौक, लेहरी थाना चौक, गगन दीवान क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

 

जैसा कि हमने ऊपर बताया बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड इस परियोजना का काम पूरा करेगा। इसके तहत सालेपुर से नरसंडा, तेलमर होते हुए करौटा तक एक नई सड़क भी बनाई जाएगी। फिर करौटा के पास यह सड़क NH-30 से मिल जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 265 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Leave a Comment