खेल मेला में स्कूली बच्चों ने दिखाया अपना दम

खेल मेला में स्कूली बच्चों ने दिखाया अपना दम

नवादा: रोह प्रखंड के मध्य विद्यालय कुंज में शनिवार को राम गौरी सेवा संस्थान नवादा के तत्वावधान में खेल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील दत्त ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए पढ़ाई के साथ साथ खेल जरूरी है। वहीं राम गौरी सेवा संस्थान नवादा के निदेशन विनय कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान द्वारा बच्चों के प्रतिभा को निखारने के लिए छलांग कार्यकम का आयोजन किया गया है। इसके सहारे बच्चों में खेल के प्रति ऊर्जा भरने का काम किया जा रहा है। खेल मेला में कबड्डी, खो खो, डॉड हैंड वॉल, बोरा दौड़, बिस्किट रेस, कोण रेस आदि दर्जनों खेलों का आयोजन किया गया। मौके पर छलांग परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश कुमार, विद्यालय के खेल शिक्षक अनिल कुमार, मुकेश कुमार, चंद्रमणि कुमार, पप्पु यादव, विजय कुमार, राजेश कुमार, शाहनवाज अलम के अलावा विद्यालय के अन्य शिक्षक व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Comment