नवादा :आज अकबरपुर प्रखंड के बलिया बुजुर्ग गांव में जनसुराज सदस्यता कार्यक्रम प्रदेश कार्यवाहक समिति यूगल किशोर राम जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें गांव के सैकड़ों लोग ने सदस्यता ग्रहण कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई और जन सुराज के सिद्धांतों को अपनाया। यह कार्यक्रम समाज में बदलाव और सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है, जहां लोगों ने एकजुट होकर जन सुराज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यवाहक समिति के सदस्य इंजीनियर गोपाल कृष्ण और सूर्यदेव वर्मा सह जिला परिषद इसके अलावा, जन सुराज के संस्थापक सदस्य कुंदन जी की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया, जिससे यह अभियान की गंभीरता और उद्देश्य को और बल मिला।
कार्यक्रम का संयोजन बलिया बुजुर्ग के युवा साथी अंकित कुमार उर्फ गोल्डन और राजू जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। इन दोनों युवाओं ने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम ऊर्जा और संकल्प से भरपूर रहा, जहां सभी ने एक साथ मिलकर न्याय, समानता और सामाजिक कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में यह चर्चा की गई कि जमीनी स्तर पर सहभागिता कितनी महत्वपूर्ण है और जन सुराज का उद्देश्य कैसे युवाओं के लिए अवसर पैदा करना और महिलाओं को सशक्त बनाना है। अंकित और राजू के नेतृत्व में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस क्षेत्र में जन सुराज के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है और भविष्य में समाज-निर्माण के इस प्रयास को मजबूती मिलेगी।
- यह आयोजन जन सुराज की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जो समाज में एकता और स्थायी परिवर्तन लाने की दिशा में प्रेरित करता है।









