पुण्यतिथि पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण

जनता दल यूनाइटेड कार्यालय कर्पूरी सभागार नवादा में संपूर्ण क्रांति के महानायक महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश जी की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष  मुकेश विद्यार्थी जी के अध्यक्षता में मनाया गया।

लोकनायक जयप्रकाश जी के पुन्य तिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए । जिला अध्यक्ष श्री मुकेश विद्यार्थी जी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश बाबू का जन्म बिहार के सिताब दियारा में 11 अक्टूबर 1902 ई में कायस्थ परिवार में हुआ था। लोकनायक जी पटना स्थित आवास में 8 अक्टूबर 1979 को हम लोगों के बीच नहीं रहे। लोकनायक जयप्रकाश बाबू भारतीय राजनीतिज्ञ, सिद्धांतकार और महान स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्होंने मुख्य रूप से भारत छोड़ो आंदोलन , सर्वोदय सन् 1974 इंदिरा निरंकुशता, तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन के जरिए इंदिरा गांधी के सरकार को हटाने का काम किए थे। सन् 1974 के आंदोलन में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी भी उस आंदोलन में लोकनायक जय प्रकाश जी के साथ संघर्ष कर रहे थे। आज जयप्रकाश नारायण जी के बताए हुए रास्ते पर चल कर 2005 से बिहार का चौमुखी विकास कर रहे हैं। आज जरूरत है बिहार के अंदर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों को और नेता नितीश कुमार जी के द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी रेमन मैगसेसे पुरस्कार तथा मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया । पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य हरिकृपाल जी,मनोहर पासवान, शशि कुमार शेष , इन्द्रेव प्रसाद,,राजीव रंजन, शिवकुमार प्रसाद,नवीन कुमार सिंह ,वैध इंद्रजीत बाबू ,विनोद चौधरी , नरेंद्र कुमार यादव, डा रेयाज खान, विकास कुमार, अंकित कुमार, यमुना जी के अलावे सैकड़ो साथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Comment