नवादा: कहुआरा पंचायत के मुखिया पर SC,ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज। पुलिस की गिरफ्त से बाहर। 

नवादा: कहुआरा पंचायत के मुखिया पर SC,ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज। पुलिस की गिरफ्त से बाहर।

संवाददाता :सोनू सिंह।

नवादा : नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कहुआरा के टोला माया बीघा का मामला।

 

रविवार संध्या 7:30 बजे सौ से डेढ़ सौ लोगों की झुंड ने दलित बस्ती में घुसकर मारपीट किया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को छानबीन में जुटी हुई हैं।

 

मारपीट में छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, इनमें से तीन लोग गांव पर ही इलाजरत हैं। वहीं उमेश मांझी, दीपक मांझी, राजेश मांझी जख्मी का इलाज नारदीगंज पीएचसी अस्पताल में कराया गया जिसे बेहतर इलाज के लिए नारदीगंज सदर अस्पताल से नवादा रेफर कर दिया गया है। मामला नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कहुआरा के टोला माया बीघा का  है। मांझी लोगों के द्वारा बताया गया है कि लाइट काटकर हमारे घर पर हमला किया गया। करीब 100 से ऊपर की संख्या में हमला करने वाले कुशवाहा समाज के लोग हैं। मांझी परिवारों की झोपड़ी, आसियना उजाड़ दिया है, मांझी लोगों का कहना है कि कहुआरा के मुखिया दिनेश कुमार के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना माया बीघा में मछली और ट्रांसफार्मर से बिजली लेने को लेकर विवाद हुई थी। जिसमें दर्जनों लोग जख्मी हो गए । बाकी परिवार के लोग गांव पर ही इलाजरत हैं जिसमें दो से तीन महिलाएं भी जख्मी बतायी जा रही हैं।

 

नवादा सदर 2 सीडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि इसमें कोई भी दोषी बक्सा नहीं जाएगा। इसमें 10 नाम अभियुक्त है और वहीं 10 अज्ञात, सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी ।

जिसमे नारदीगंज थाना प्रभारी गृह प्रसाद द्वारा अब तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई हैं,शेष गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

Leave a Comment