05 अक्टूवर 2024 को आईटीआई, नवादा में एक दिवसीय रोजगार कैम्प का होगा आयोजन

इच्छुक आवेदक/आवेदिकाएं मौके का उठा सकते हैं लाभ
जिला नियोजन पदाधिकारी, नवादा द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक-05.10.2024 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0) नवादा के प्रागंण में एक दिवसीय रोजगार कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इस कैम्प में स्वतंत्रा माईक्रोफाईनेस प्रा0 लि0 एवं फलयूग्रीड लि0 कम्पनी भाग ले रही है। स्वतंत्रा माईक्रोफाईनेस प्रा0 लि0 कंपनी में एस0एफ0ओ0 एवं आर0ओ0 कोलेक्शन के 30 पद के लिए योग्यता दसवीं0 एवं आई0टी0आई0, वेतन-11000 के साथ ई0पी0एफ0, ई0एस0आई0सी0 एवं इन्सेटिभ। उम्र-18-30 वर्ष। दूसरा फलयूग्रीड लि0 में मीटर इन्सटॉलर एवं सर्वेयर के 50 पद के योग्यता वारहवीं, आई0टी0आई, डिप्लोमा, वेतन-12000 से 15000 के साथ इन्सेटिभ। उम्र-21-45 वर्ष। कार्यस्थल-बिहार एवं नवादा।
इच्छुक आवेदक एवं आवेदिकाएं अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं आधार की छायाप्रति रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0) नवादा के प्रागंण में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प का समय प्रातः 11ः00 बजे पूर्वाह्न से आयोजित होगी। जो आवेदक एवं आवेदिकाएं एनसीएस पोर्टल पर निबंधित हैं वही आवेदक एवं आवेदिकाएं रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो आवेदक एवं आवेदिकाएं निबंधित नही हैं वो आवेदक एवं आवेदिकाएं एनसीएस पोर्टल पर अपना निबंधन कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, नियोजन के शर्तो के लिए वे जिम्मेदार होगें। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।









