प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के संचालन समिति की हुई बैठक

माननीय मंत्री सहकारिता विभाग-सह-पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, नवादा डॉ0 प्रेम कुमार की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक आहुत की गई। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के माध्यम से नवादा जिला के शहरी क्षेत्रों के विकास से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु आवश्यक सड़क, नाला, पार्क, पार्किंग स्थल, स्ट्रीट लाइटिंग, हाई मास्ट लाइट, जल निकायों का जीर्णोद्धार, घाट का निर्माण आदि से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा।
नवादा जिला क्षेत्र के सभी माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद एवं बिहार विधान सभा के साथ शहरी निकायों के समग्र विकास से संबंधित योजनाओं की प्राथमिकता सूची पर चर्चा की गई।
माननीय मंत्री ने कहा कि सभी सदस्यों से प्राप्त प्राथमिकता सूची के आधार पर योजनाओं का प्राक्कलन तैयार किया जायेगा। योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति के उपरांत अग्रेतर कार्रवाई हेतु विभाग को भेजा जायेगा।
इस अवसर पर अशोक कुमार माननीय विधान पार्षद नवादा, विभा देवी माननीया विधायिका नवादा, अरूणा देवी माननीया विधायिका वारिसलीगंज, नीतु कुमारी माननीया विधायिका हिसुआ, प्रकाशवीर माननीय विधायक रजौली, पुष्पा देवी माननीय अध्यक्ष जिला परिषद नवादा, पूजा कुमारी माननीय मुख्य पार्षद नगर परिषद हिसुआ, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, अपर समाहर्ता नवादा, उप विकास आयुक्त नवादा, वन प्रमंडल पदाधिकारी नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर/रजौली, के साथ-साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।









