स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़क पर उतरी राजद ।

स्मार्ट मीटर के खिलाफ आरजेडी और कांग्रेस बिहार सरकार पर लगातार हमलावर है। तेजस्वी यादव ने बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालय पर 01 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना का आह्वान किया है।
बिहार में स्मार्ट मीटर नीतीश सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के बाद आरजेडी को स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंको अभियान शुरू करने का एलान करना पड़ गया।तो वही कांग्रेस ने भी स्मार्ट मीटर के खिलाफ हल्ला बोला है। राजद ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने के लिए लोगों का खून चूसा जा रहा है। मेसकौर बस स्टैंड से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक महागठबंधन किया तमाम नेताओं के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जन जागरण मार्च निकाला गया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।नेताओं का कहना था कि बिहार में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने से लोग परेशान हैं। पहले से ज्यादा बिजली बिल आ रहा है। स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए। पूरे भारत में महागठबंधन स्मार्ट मीटर को बंद कराने का अभियान चला रही है। बिहार की जनता का खून चूसा जा रहा है और पूंजीपतियों की झोली को भरने का काम किया जा रहा है। जब तक स्मार्ट मीटर पर रोक नहीं लगाई जाएगी तब तक इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। साथ ही ये वादा किया जा रहा है कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। 01 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल हर प्रखंड में एक दिवसीय धरना देगा। प्रदर्शन में राजद प्रखंड अध्यक्ष गणेशी रविदास,मुकेश यादव, दिलीप यादव, संजय यादव, दीपक कुमार, विश्वजीत घोष, प्रेमा चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए।









