दुर्गा पूजा के दौरान किसी प्रकार की अश्लीलता एवं फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी :- एसडीपीओ

दुर्गा पूजा के दौरान किसी प्रकार की अश्लीलता एवं फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी :- एसडीपीओ

हिसुआ ( नवादा ) : आगामी दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर हिसुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कर पूजा समिति एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।
सदर एसडीपीओ टू सुनील कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद सिंह, सीओ सुमन सौरव एवं थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए प्रशासनिक गाइडलाइन के तहत ही पूजा संपन्न कराए जाने की अपील की गई।
प्रशासनिक गाइडलाइन से हटकर पूजा समिति के द्वारा किसी प्रकार की अश्लील कार्यक्रम ( लौंडा डांस, नर्तकी डांस एवं डीजे ) का आयोजन किए जाने पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई किए जाने की बातें कही गई।
मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पूजा कुमारी, उपाध्यक्ष टिंकू चौधरी,जिला बीस सूत्री सदस्य सह जदयू नेत्री शोभा देवी, राजद नेता शशि ध्वज वर्मा अरविंद, पार्षद शंभू शर्मा, मनोज यादव, पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता पवन कुमार गुप्ता, असगर अली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment