महिला अपहरण कांड के मुख्य अभियुक्त को हिसुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

महिला अपहरण कांड के मुख्य अभियुक्त को हिसुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में पिछले दिनों तीन महिलाओं के अपहरण मामले के मुख्य साजिशकर्ता रहे अपहरण कांड के मुख्य अभियुक्त थाना क्षेत्र के अरियन निवासी नवल सिंह के पुत्र अरविंद कुमार सिंह ऊर्फ टुन्नी सिंह को हिसुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह ने बताया कि सोमवार को नवादा न्यायालय के समीप से मुख्य साजिशकर्ता अरविंद उर्फ टुन्नी सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए गांव के हीं रामभज्जू मांझी की पत्नी और उसके दो बहू का अपहरण करने की बातें स्वीकार की है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि रुपए के लेनदेन में उपजे विवाद के कारण इसनें अपने बेटों और कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया था।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त ईंट भट्टे पर मजदूर सप्लाई का कार्य किया करता था जिसके एवज में इसके द्वारा रामभज्जू मांझी एवं उसकी दो बहू को ईंट भट्टे पर काम करने के लिए एडवांस स्वरूप रूपये दी गई थी लेकिन रुपए लेने के बाद भी रामभज्जू मांझी एवं उसकी दोनों बहू ना तो काम करने के लिए ईंट भट्टे पर जा रहा था और नाही यह लोग अरविंद सिंह को रुपए वापस लौट रहा था। जिससे खार खाए अरविंद सिंह उर्फ टुन्नी के द्वारा पहले रामभज्जू मांझी की पत्नी और फिर बाद में उसकी दो बहू का अपहरण किया गया था।

हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहरित तीनों महिलाओं को 72 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया था जबकि अपहरण की घटना में प्रयुक्त किए गए काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन एवं इस अपहरण कांड में शामिल रहे दो शातिर नाबालिक सहित कुल पांच अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी मुख्य साजिशकर्ता अरविंद उर्फ टुन्नी सिंह का पुत्र अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मौके पर एसआई धनवीर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment