नवादा: वज्रपात से 3 की मौत, जबकि 1 घायल

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के एकम्भा गांव से आ रही है जहां वज्रपात से 3 लोगो मौत जबकि 1 घायल

रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण पंचायत के एकम्बा गांव में मंगलवार की शाम एक महुआ पेड़ के ऊपर वज्रपात होने से तीन युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं चौथे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। वज्रपात से घायल सभी को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया

मृतकों की पहचान एकम्भा गांव के
(1)सकिन्द्र राजवंशी के 17 वर्षीय पुत्र बिक्रम कुमार, (2)सुनील राजवंशी के 25 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार उर्फ मनु एवं (3)कमन राजवंशी के 50 वर्षीय पुत्र इन्द्रदेव राजवंशी उर्फ महाजन राजवंशी

घायल व्यक्ति की पहचान एकम्बा गांव निवासी प्रमोद राजवंशी के 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई

Leave a Comment