प्रेम प्रसंग में फरार हुई 3 बच्चों की मां बरामद

शेखपुरा। प्रेम प्रसंग में अपने घर से फरार हुई तीन बच्चों की मां को नगर थाना पुलिस बरामद करने में सफलता पाई। बरामद 28 वर्षीय महिला को पुलिस निगरानी में शनिवार को बयान कलमबद्ध कराने हेतु कोर्ट भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद महिला गत 24 अगस्त को अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हुई थी। जबकि महिला को दो पुत्र और एक पुत्री है।उन्होंने बताया कि फरार हुई महिला के पति द्वारा स्थानीय नगर थाना में अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।जिसमे पत्नी के भाई के साला सहित चार लोगो नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में नालंदा जिला अंतर्गत अस्थावा थाना क्षेत्र के रूपस बिंद के पुत्र विकास कुमार तथा उसके परिवार के तीन लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया है। युवक के ऊपर पत्नी को अगवा करने तथा उसके परिवार वालों के ऊपर शिकायत करने पर मारपीट और गाली गलौच करने का आरोप लगाया गया था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घर से फरार होने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ पंजाब भागकर चली गई। पंजाब में दोनो रह रहे थे। पुलिस दबिश के कारण युवक ने महिला को मुक्त कर दिया।महिला वहां से शेखपुरा ट्रेन से पहुंची।जहां पुलिस उसे अपने कब्जे में ले ली।









