पकरीबरावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक ब्रेजा कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

पकरीबरावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक ब्रेजा कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

नवादा जिले के पकरीबरावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पकरीबरावां थाना क्षेत्र के केशोरी गांव से छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं एक ब्रेजा चार पहिया वाहन के साथ में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकरीबरावां थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चला कर एक जे एच 01 डी एक्स0316 नम्बर की ब्रेजा कार से180 एमएल के 86 पीस फूटी अंग्रेजी शराब एवं 375 एमएल के 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकरीबरावां के केशोरी गावं निवासी ओंकार कुमार के पुत्र किशलय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है ।बतादे की शराब अधिनियम के तहत पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं।

Leave a Comment