मां कि श्राद्ध में आए युवक की निर्मम हत्या

अधेड़ की निर्मम हत्या कर लाश को स्कूल के पीछे फेंका, आंख फोड़ी, तेजाब छिड़ककर शरीर को जलाया,मां की मौत के बाद श्राद्ध में शामिल होने एकदिन पहले टाटा से घर आया था

 

शेखपुरा / बरबीघा । जिले के केवटी थाना के धरसेनी गांव में एक 55 वर्षीय अधेड़ की निर्मम तरीके से हत्या कर उसकी लाश को बदमाशों ने गांव के ही मिडिल स्कूल के पीछे फेंक दिया । मृतक की लाश शुक्रवार को स्कूल के पीछे मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना केवटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल गांव पहुंचकर मृतक का शव जब्त कर उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। मृतक की पहचान घरसेनी गांव निवासी रामाश्रय सिंह उर्फ चमचम सिंह के छोटे पुत्र सर्विस सिंह के रूप में की गई है। अपराधियों ने मृतक के एक आंख को फोड़ डाला है। जबकि शरीर पर कई जगह तेजाब शरीर को जलाने का निशान मिला है। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक झारखंड के टाटानगर ,जमशेदपुर में पिछले छह माह से था। उसकी मां सुंदरी देवी की मौत हो जाने के कारण वह मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने एक दिन पहले यानि गुरुवार को ही घर आया था। उसकी मां के श्राद्ध कर्म का आज एकादशा का रस्म होने वाला था। यानि मां की मौत के महज दस दिनों बाद पुत्र की निर्मम हत्या बदमाशों ने कर दी।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गुरुवार के दोपहर बाद से घर से लापता थे। किसी तरह की जानकारी घरवालों को नहीं लगी। सुबह में गांव के लोगों ने स्कूल के बगल में उनकी लाश को देखा। बताया जा रहा है कि अधेड़ की हत्या करके दूसरी जगह से लाश को गांव के स्कूल के पास लाकर फेंक दिया गया है। बताया जाता है कि सर्विस को एकमात्र पुत्री है। जो शादीशुदा है।

वहीं मां के निधन के बाद मां के श्राद्ध का काम उनके भाई और भतीजा के द्वारा किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment