प्रणाम नही करने पर 2 सहोदर भाइयों को मारपीटकर किया अधमरा, घर से दुकान जाने के दौरान घटी घटना,विरोध में सड़क किया जाम , एक आरोपी गिरफ्तार

प्रणाम नही करने पर 2 सहोदर भाइयों को मारपीटकर किया अधमरा, घर से दुकान जाने के दौरान घटी घटना,विरोध में सड़क किया जाम , एक आरोपी गिरफ्तार

 

शेखपुरा। जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैन गांव में दबंग किस्म के युवकों ने घर से कुछ घरेलू सामानों की खरीददारी करने जा रहे शिवन यादव के पुत्र दिव्यांग 25 वर्षीय मनोज यादव और उसके बड़े भाई 32 वर्षीय भाई अरुण यादव को लाठियों से पीट पीट कर अधमरा कर दिया। घायलों को आनन फानन में स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां दोनो भाई की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों की सलाह पर हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां से भी उन दोनो को चिंताजनक हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।घटना के विरोध में गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने नेमदार गंज गांव के समीप शेखपुरा – बरबीघा एनएच 333ए सड़क मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस पैन गांव पहुंचकर मामले के एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर ली।

जबकि पुलिस द्वारा समझाए बुझाए जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम आंदोलन को खत्म किया। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में स्थानीय थाना में घायल मनोज यादव के फर्द बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे गांव के पांच लोगो को नामजद तथा पांच से सात अज्ञात लोगो को अभियुक्त बनाया गया ही। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में पैन गांव से दिनेश सिंह के पुत्र गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर

लिया गया है।जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। उधर इस घटना के बाद गांव तथा आसपास के इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। घायल मनोज यादव ने बताया कि घर से दुकान जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसे रोक कर यह कहकर मारपीट करने लगा कि तुमने हम लोगो को प्रमाण क्यों नही किया।तभी मेरे भाई अरुण यादव मुझे बचाने पहुंचे। तब उन लोगो ने दोनो भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना अध्यक्ष ने गांव में स्थिति को पुलिस नियंत्रण में बताया है।

Leave a Comment