शेखपुरा जिले वासियों का बनारस जाना हुआ आसान, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस क्यूल तक हुई विस्तारित


शेखपुरा जिले वासियों का बनारस जाना हुआ आसान, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस क्यूल तक हुई विस्तारित

पहले दिन 3 घंटा लेट पहुंची ट्रेन

शेखपुरा। किऊल – गया रेलखंड पर अवस्थित शेखपुरा जिले के लोगो को अब वाराणसी जाने के लिए आसानी होगी। शेखपुरा होते हुए वाराणसी तक जाने के लिए बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को किउल तक विस्तारित किया गया है। जानकारी के अनुसार वाराणसी से राजगीर तक चलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को क्यूल स्टेशन तक विस्तारित किया गया है। पहले यह ट्रेन राजगीर में आकर रुक जाती थी, परंतु इसे अब क्यूल तक विस्तारित किया गया है। क्यूल तक विस्तारित होने से शेखपुरा, लखीसराय और नवादा के बड़ी संख्या में यात्रियों को इस ट्रेन का लाभ मिलेगा। लोगों को अब वाराणसी जाने के लिए गया, पटना या किउल जाना नहीं पड़ेगा। अपने ही शहर से उन्हें ट्रेन सुविधा मिल जाएगी। फिलहाल इस ट्रेन को ट्रायल के तौर पर पितृपक्ष मेला स्पेशल ट्रेन का दर्जा देकर चलाया जा रहा है। यह ट्रेन राजगीर से सुबह 6.10 पर खुलेगी, जहां तिलैया में 7.45, नवादा में 8.05 और शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर 9.02 पर होते हुए किउल स्टेशन में 10.15 पर ट्रेन पहुंच जाएगी। वापसी में संध्या 5 बजे क्यूल स्टेशन से यह ट्रेन निकलेगी और 5.30 पर शेखपुरा स्टेशन पहुंचेगी। यहां से होते हुए राजगीर 9.25 और अगले दिन सुबह 6.40 पर वाराणसी पहुंचा देगी। पहले दिन अपने नियत समय से यह ट्रेन शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर 3 घंटे लेट पहुंची। इस ट्रेन के टाइमिंग का वंदे भारत एक्सप्रेस के समय ही मिलन है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन के निकासी होने तक इस ट्रेन को साइड लाइन कर दिया जाता है। फिलहाल इस ट्रेन को पितृपक्ष मेला स्पेशल ट्रेन के ट्रायल के तहत चलाया जा रहा है। अगर इस क्षेत्र में इसकी टिकट की बिक्री अच्छी रही और लोगों की भीड़ अच्छी रही तो इससे विस्तारित किया जाएगा। फिलहाल इस ट्रेन को 19 फेरों के लिए चलाए जा रहा है। इस ट्रेन के चलने से इस क्षेत्र के लोगों को राजगीर और वाराणसी जाने में सहूलियत होगी। बताते चलें यहां से हाल फिलहाल में ही देवघर से वाराणसी के बीच चलने वाली बंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हुई है। परंतु यहां शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर उसका ठहराव नहीं दिया गया। जिस कारण यहां के लोग काफी मायूस दिख रहे थे।

Leave a Comment