देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के सुअवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नवादा सदर अस्पताल में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया ।

युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आनंद शेखर, सिविल सर्जन डॉक्टर नीता अग्रवाल एवम डीएस डॉक्टर अजय कुमार ने सभी का हौसला अफजाई किया एवं उनकी उपस्तिथि में रक्तदान किया गया।

11 रक्तविरों ने नवादा सदर अस्पताल में रक्तदान किया ।
(1 ) अभिजीत कुमार सिन्हा (2) आनंद शेखर (3) धर्मेंद्र कुमार बिट्टू (4) रौशन कुमार आर्य (5) संदीप कुमार (6) राहुल आनंद (7) मनोज कुमार ( 8) आर्या सिंह (9 ) चंदन कुमार (10) बब्लू कुमार (11) सिकंदर कुमार
आनंद शेखर ने कहे की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के सुअवसर पर भाजपा 15 दिनों तक सेवा पखवाड़ा का कार्य चल रहा है इसी निमित आज भाजपा युवा मोर्चा नवादा ने रक्तदान का कार्य किया है। युवा जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंहा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की जनता का हर सुख दुख में साथ रहती है , नरेंद्र मोदी जी का सरकार समाज में रहे अंतिम जनता तक का सोचती और उसके उत्थान के प्रति संकल्पित है ।

सबका साथ ,सबका विकास और सबका विश्वास पर हमेशा खड़ा उतर कर काम कर रही है ।
उन्होंने कहा है की भाजयुमो के द्वारा हमेशा रक्त दान का काम किया जाएगा और साथ ही हमारा कार्यक्रता नवादा की जनता का हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़ा रहेगा । प्रधान मंत्री के सपनो को साकार करने में हम और हमारा टीम हमेशा दिन रात एक करेगा ।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री विजय पांडेय,शैलेंद्र शर्मा एवम् जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा के कार्यों को सराहा है और जितने भी रक्त दान किए है उन्हे देश भक्त नागरिक बताए है ।
भाजयुमो के द्वारा रक्तदान को नवादा के सिविल सर्जन ने भी काफी प्रशंसा किए है ।
सभी रक्तवीरों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰ दिलीप जायसवाल , भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा , जिला अध्यक्ष अनिल मेहता और भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर किया एक सर्टिफिकेट भी दिया गया और उन सभी रक्तविरो का सूची प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को भेजा जाएगा ।









