ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत,रेलवे ट्रैक से क्षत – विक्षत लाश बरामद

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत,रेलवे ट्रैक से क्षत – विक्षत लाश बरामद

शेखपुरा। किऊल – गया रेलखंड पर पड़ने वाले जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी थाना क्षेत्र के कैथमा गांव और मानपुर के बीच फुलवरिया के समीप रेलवे लाइन ट्रेन से कटने से एक 42 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना में मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतक की पहचान कैथवा गांव निवासी युगल मांझी के पुत्र रोहन मांझी उर्फ रोइन मांझी के रूप में की गई है। मृतक का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शुक्रवार को मृतक के क्षत विक्षत लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। इस घटना के बारे में मृतक के पुत्र धर्मेंद्र मांझी ने बताया कि पिता मानसिक रूप से कमजोर थे।और उन्हें कम सुनाई पड़ता था। उसने बताया कि उसके पिता खेतों में काम करने के बाद अपना बकाया मजदूरी लाने के लिए बीती शाम बगल के गांव मानपुर गांव गए थे।मजदूरी लेकर वापस लौटते समय वे ट्रेन के चपेट में आ गए।जिसके कारण उनकी मौत हो गई।मृतक अपने पीछे विधवा पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया।घटना के बाद पंचायत के मुखिया योगेंद्र पासवान मृतक के घर पहुंचकर शव का अंतिम दाह – संस्कार हेतु तीन हजार रुपए की राशि आश्रित परिवार को दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर रविकांत कुमार ने बताया कि मृतक पिछले एक सप्ताह से मानसिक रूप में बीमार चल रहा था। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment