बरबीघा थाना क्षेत्र से 3 लाख रुपए की लूट के मामले का 48 घंटे के अंदर उद्भेदन, पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
शेखपुरा। जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के खलीलचक – मलिलचक मोड़ स्थित एक मुर्गी फार्म के समीप गत 10 सितंबर को एक सीएसपी संचालक अखिलेशनाथ शंकर को पिस्तौल भिड़ाकर तीन लाख एक हजार रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक बदमाश को एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार युवक बरबीघा थाना क्षेत्र के शेर पर गांव निवासी रविंद्र सिंह उर्फ नवीन सिंह उर्फ कारू सिंह के पुत्र अभिषेक राज उर्फ मिथुन सिंह बताया गया है। इस बाबत एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने गुरुवार की देर शाम पत्रकारों को बताया कि मंगलवार के दिन बरबीघा शहर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा से तीन लाख एक हजार रुपए की निकासी करके रूपयों को एक थैले में रखकर बाइक पर सवार होकर सीएसपी संचालक अपना गांव बेलाव लौट रहे थे। तभी उनका पीछा एक बाइक पर सवार होकर कर रहे तीन सशस्त्र युवक खलील चक गांव के समीप पिस्तौल का भय दिखाकर रूपयों को लूट लिया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के समीप मुर्गी फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना का फुटेज निकाल कर इस मामले का उद्भेदन करने में पुलिस सफल हुई। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम ने मामले का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर ली।पुलिस को उसके खिलाफ बरबीघा थाना में हत्या के प्रयास आदि के मामले पहले से दर्ज भी अंकित मिले हैं ।एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में उसने अपना यह अपराध स्वीकार कर लिया है उसने इस मामले में अपने गांव के विजय सिंह के पुत्र सुमन कुमार कन्हौली के सौरव कुमार और पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत लदमा गांव के भीम सिंह के भी शामिल होने की जानकारी दी। उसने बताया कि घटना के समय वह बाइक चला रहा था। बाइक के बीच में सुमन कुमार और पीछे सौरव कुमार सवार थे। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त को कड़ी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया इस मामले के शेष फरार अभिक्तों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है हालांकि इस मामले में लूट के राशि प्राप्त होने के बारे में पुलिस द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है।









