14 सितम्बर से 01 अक्टूवर 2024 को आयोजित होगी ’’स्वच्छता ही सेवा’’ (स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता) अभियान

नवादा :- जिला पदाधिकारी, नवादा  आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज दिनांक 12.09.2024 को डीआरडीए सभागार में दिनांक 14 सितम्बर से 01 अक्टूवर 2024 को आयोजित होने वाले ’’स्वच्छता ही सेवा’’ (स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता) अभियान के सफलता को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने 14 सितम्बर से 01 अक्टूवर 2024 तक चलने वाली ’’स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान-2024 के तहत नवादा जिला में गतिविधि आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ’’स्वच्छता ही सेवा’’ के तीन पिलर्स हैं-स्वच्छता की भागीदारी, सम्पूर्ण स्वच्छता एवं सफाई मित्र सुरक्षा शिविर।

          जिलाधिकारी ने बताया कि ’’स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान-2024 को विभिन्न पहलुओं के माध्यम से सफल बना सकते हैं। स्वच्छता की भागीदारी अन्तर्गत शपथ, एक पेड़ मां के नाम, मैराथन दौड़, ग्राम सभा, स्वच्छता संवाद, कला, शिक्षा सार्वजनिक प्रदर्शन, दिवार पेंटिंग, स्पोर्टस आदि। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा0)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत ’’स्वच्छता ही सेवा’’ 2024 का कलेंडर जारी किया गया है, जिसके तहत तिथिवार गतिविधि निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.09.2024 को सार्वजनिक स्थल, हाट-बाजार, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड, हाईवे आदि स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा साथ ही दिनांक 20.09.2024 को जिला/प्रखंड/ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता दौड़, साइक्लॉथॅन, स्वच्छता खेल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार दिनांक 21.09.2024 को विद्यालय स्वच्छता दिवस, चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता कॉलेजों में स्वच्छता बूथ क्लब की स्थापना की जायेगी। दिनांक 22.09.2024 को गंगा नदी, सहायक नदी, तालाबों, नहर, आहर, पईन आदि जल श्रोतों की सफाई एवं एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। दिनांक 28.09.2024 को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित करना है साथ ही ग्राम स्वच्छता उत्सव में गॉव के लोगों, लोक कलाकारों, स्वच्छता कर्मियों द्वारा कला का प्रदर्शन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 02.10.2024 को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता चैम्पियन एवं विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभाकक्ष में पुरस्कृत किया जायेगा साथ ही ग्राम सभा का आयोजन कर अभियान में सक्रिय योगदान देने वालों का आभार प्रकट किया जायेगा। गॉव को सम्पूर्ण स्वच्छ बनाये रखने हेतु स्वच्छता शपथ भी दिलायी जायेगी। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि साफ-सफाई के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण पर भी विशेष बल देने की आवश्यकता है।

आज की बैठक में सिविल सर्जन नवादा, उप विकास आयुक्त नवादा, अपर समाहर्त्ता नवादा, डीपीओ आईसीडीएस नवादा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment