इन दिनों नवादा जिले के रजौली थानाक्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर एसआई उत्पाद सन्नी कुमार के हौसले इतने बुलंद हैं कि इनके द्वारा वाहन जांच के नाम पर कई युवकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. उक्त एसआई उत्पाद सन्नी कुमार कितना दबंग है कि इनके ऊपर मद्य़निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का आदेश भी बेअसर है. क्योंकि मद्य़निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के द्वारा उक्त एसआई का तबादला नवादा जिले से बक्सर जिला कर दिया गया है. तबादले की अधिसूचना जारी होने के लगभग एक महीना से ज्यादा का समय बीत चुका है. उसके बाद भी एसआई उत्पाद सन्नी कुमार समेकित जांच चौकी पर ही डटे हैं. वहीं विभागीय सूत्रों की माने, तो मद्य़निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के द्वारा उत्पाद अधीक्षक नवादा से रिमाइंडर की भी मांग की गई है. और कहा गया है कि एसआई उत्पाद सन्नी कुमार अगर अपने तबादले वाले जिले में योगदान नहीं करते हैं, तो जिला से उनकी वेतन को बंद कर दिया जाय. उसके बाद भी मद्य़निषेध उत्पाद और निबंधन विभाग का आदेश बेअसर साबित हो रहा है. आखिर किसके सह पर मद्य़निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है. आखिर क्यों नहीं एसआई उत्पाद सन्नी कुमार का मोहभंग समेकित जांच चौकी से हो रहा है. वही कई लोगों का कहना है कि सन्नी कुमार के कार्यकाल की जांच वरीय अधिकारियों से किया जाय तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
आपको बताते चलें कि एक से दो महीना पूर्व मद्य़निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के द्वारा बड़े पैमाने पर उत्पाद विभाग में तैनात एसआई और एएसआई की तबादले की अधिसूचना जारी की गई थी. जिसमें समेकित जांच चौकी के दो अधिकारी भी शामिल थे. तबादले के आदेश के बाद जांच चौकी प्रभारी सह एसआई उत्पाद पिंटु कुमार 10 अगस्त को अपना योगदान भागलपुर में लिया. लेकिन सन्नी कुमार का मोहभंग समेकित जांच चौकी से नहीं हुआ है. आदेश के बावजूद भी उक्त एसआई का तबादला क्यों नहीं किया जा रहा है. ये समझ से परे है. जिससे लोगों की बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिनको योगदान लेना हैं वो अभी प्रशिक्षण ले रहे हैं, उनके आने के बाद उन्हें विरमित कर दिया जायेगा.









