विश्व साक्षरता दिवस पर बुनियादी विद्यालय नारदीगंज के बच्चों ने साक्षरता का दिया संदेश

जिला पदाधिकारी महोदय, नवादा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, नवादा के पत्र के आलोक में आज राजकीय बुनियादी विद्यालय नारदीगंज में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत प्रभात फेरी, चित्रांकन,लेखन ,वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता भी हुई । जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रभात फेरी में बच्चे मिर्चाईगंज, नारदीगंज बाजार, इंटर विधालय नारदीगंज एवं बीआरसी होते हुए पुनः विधालय को लौट गये। बच्चों के हाथों में लगी तख्ती इस विषय को और प्रसांगिक बना रही थी। बच्चों ने”बहुत हुआ अब चुल्हा चौका, बेटियों को दो पढ़ने का मौका ।।”अज्ञानता का अधिकार, साक्षरता से सुधार।।”हम बच्चों का नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है ।।”ज्ञान की ज्योत जलाएंगे, देश को साक्षर बनाएंगे ।।”हम सब का एक ही नारा, साक्षर बने देश हमारा।। नारे से पूरे बाजार को गुलज़ार कर दिया। रैली में पीरामल फाउंडेशन के प्रखंड प्रतिनिधि दीक्षा कुमारी, समस्त विद्यालय परिवार प्रभारी प्रधानाध्यापिका पल्लवी लिसा, शिक्षक अखिलेश कुमार पूनम कुमारी,रुबी राज,कुमारी सुनीता,योगेंद्र कुमार,शमशाद आलम,निरंजन कुमार,इमराना खातून समेत इंटर विद्यालय नारदीगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक करू रजक, कृष्णकांत सर, राजन कुमार ,सुधा कुमारी, सिमरन कुमारी समेत अन्य सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ क्लब के नामित शिक्षक अखिलेश कुमार एवं यूथ क्लब के सदस्यों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रिया, रितिका, शर्मीली, अनमोल, गोविंदा, सन्नी ,अवधेश, शिवानी ,लक्की, सूर्य प्रताप ,जुली कुमारी समेत कई बच्चे शामिल हुऐं।

Leave a Comment