भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ज़िला कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला का हुआ आयोजन

भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ज़िला कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज़िला महामंत्री विजय पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवादा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विवेक ठाकुर एवं भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितिन अभिषेक उपस्थित रहे ।

सर्व प्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वन्देमातरम गीत गाकर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया गया ।

मुख्य अतिथि सांसद विवेक ठाकुर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश की इकलौती पार्टी है ,जो देश को परम वैभव पर ले जाने के लिए कार्य करती है।

भाजपा का देश व्यापी सदयता अभियान चल रहा है आप लोग भी भाजपा का सदस्य बनकर भाजपा को मजबूत करें , आप सभी लोग के सहयोग से ही आज भाजपा देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कर रहा है । आज नवादा में भी फोर लाइन बना जिससे लोग मात्र 2 घंटा में पटना पहुंच रहे है , नवादा में बहुत जल्द रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होने वाला है , 15 सितंबर से नवादा से होकर वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगा आप लोग एक साथ बाबा बैद्यनाथ धाम और काशी विश्वनाथ का दर्शन कर सकेगें ।

उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आप लोग भाजपा का सदस्य बने और साथ में लोगो से मिलकर 100 सदस्य बनाए ।

कार्यक्रम में उपस्थित नितिन अभिषेक ने कहा की नवादा जिला में सदस्यता अभियान को पूरे जोर से चलाना है , आप सभी नवादा के कार्यकर्ता घर घर जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाए ।

सभी मंडल में टोली बनाकर गली गली घर घर जाकर मिलकर लोगो को पार्टी का सदस्य बनाए , आप लोग के मेहनत से नवादा जिला सदस्यता में पूरे बिहार में अग्रणी रहेगा।

जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा की भाजपा का सदस्यता पर्व कार्यक्रम 6 वर्ष पर किया जाता है , इस सदस्यता कार्यक्रम को अभियान के रूप में लेकर करना है , नवादा जिला भाजपा का सभी 25 मंडल में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है इसी निमित आज संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

आप सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा घरों में जाकर 8800002024 नंबर मिस्ड कॉल कराकर भाजपा का सदस्य बनाने का काम करेगी,

आज का मेहनत से आने वाला विधान सभा चुनाव में हम नवादा नगर से भाजपा को जीत दिला सकते है ।

इस सदस्यता कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शशिभूषण बबलू , युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौरव, ज़िला सदस्यता प्रभारी अरविंद गुप्ता, महिला मोर्चा ज़िला प्रभारी स्वाति सिन्हा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी रानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीतिनंदन कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विमल राजवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अबू सलाम वारसी ने भी सदस्यता कैसे बढ़ाया जाए इस पर विचार प्रकट किए ।

कार्यक्रम में ज़िला पालक डॉ विमल प्रसाद, ज़िला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन ,अनीता मेहता,बिनोद कुमार भोली, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह, सुधीर कुमार, शिव यादव,गुलशन कुमार, प्रेम प्रकाश उर्फ़ पप्पू महतो, अजीत शंकर, संदीप कुमार, धर्मेंद्र बिट्टू, शिवरानी केशरी, रौशन कुमार आर्य, गौरव शांडिल्य, अमित कुमार, राहुल आनंद, हिमांशु कुमार इत्यादि कार्यक्रता उपस्थित रहे।

Leave a Comment