परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। 

जिला परिवहन पदाधिकारी शेखपुरा के निर्देश पर वाहन दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से समाहरणालय शेखपुरा से लेकर दल्लू चौक होते हुये गिरिहिन्डा चौक, मेंहुस चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहो पर परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएँ अनियंत्रित गति से वाहन चलाने, ओवर टेक करने, वाहन चलाते वक्त मोबाईल फोन अथवा हेडफोन के प्रयोग के कारण होते हैं। इसके प्रति हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होने सभी दुपहिया अथवा चार पहिया वाहन चालकों से अपील किया है कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रुप से करें। आप यातायात के नियमों का पालन करते हुए परिवहन विभाग को सहयोग करें और अपनी यात्रा को सुरक्षित बनायें।

Leave a Comment