हाइलाइट्स
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम पुलिस ने गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया.
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए.
पुलिस को इन कांग्रेस समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा.
गुवाहाटी. राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम पुलिस ने गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया है. दरअसल इस यात्रा के साथ चल रहे लगभग 5,000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो वह पुलिस से भिड़ गए. इसके वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खासी झड़प हो गई. इस मामले में पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR भी दर्ज की है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इस पहले बताया कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक को भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं है. हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं. ऐसी ‘नक्सली रणनीति’ हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं. मैंने असम पुलिस के डीजीपी को निर्देश दिया है कि भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है. अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करें. आपके अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है.’
These are not part of Assamese culture. We are a peaceful state. Such “naxalite tactics” are completely alien to our culture.
I have instructed @DGPAssamPolice to register a case against your leader @RahulGandhi for provoking the crowd & use the footage you have posted on your… https://t.co/G84Qhjpd8h— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 23, 2024
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के काफिले को गुवाहाटी में प्रवेश से रोका गया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान नारे भी लगाए. कांग्रेस समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.
सीएम हिमंत ने दी थी चेतावनी
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इससे पहले ही कहा था कि सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रा को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान खानापारा में गुवाहाटी चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई और ढोल-नगाड़ों के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया. कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘अवरोधकों को तोड़कर हमने जीत हासिल की है.’

सोमवार को मेघालय में प्रवेश करने के बाद इस हिस्से में यात्रा अपने अंतिम चरण के लिए असम लौटी, जो राज्य के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के बाहरी इलाके से होकर गुजरेगी. असम में यात्रा बृहस्पतिवार तक रहेगी.
.
Tags: Assam, Congress News, Rahul gandhi
FIRST PUBLISHED : January 23, 2024, 13:26 IST









