बिहार दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी
शेखपुरा । रविवार को बिहार दिवस के कार्यक्रम की भव्य शुरुआत प्रभात फेरी के साथ आयोजित कर की गई। आज सुबह सवेरे जिलाधिकारी शेखर आनंद ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को समहणालय परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर डीडीसी संजय कुमार , एडीएम लखींद्र पासवान , सीएस डॉ संजय कुमार , एसडीओ प्रियंका कुमारी ,एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षा स्वास्थ्य उत्पाद सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी प्रभात फेरी में शामिल हुए। प्रभात फेरी की शुरुआत समाहरणालय परिसर से होकर पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बाईपास स्थित सरकारी अतिथि साला श्याम सरोवर पहुंची । प्रभातफेरी के माध्यम से जिला प्रशासन विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहा था।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
बिहार गौरव के नारे लगाते हुए आगे बढ़
बिहार दिवस पर आयोजित जीविका की प्रदर्शनी को डीएम सराहा
प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चे बिहार गौरव के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे । प्रभात फेरी को लेकर नगर क्षेत्र में ट्रैफिक की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। गौरतलब है कि बिहार दिवस के कार्यक्रमों को यादगार और शानदार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरे दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर दी गई है। प्रभात फेरी के बाद श्याम सरोवर परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। इसके बाद जिले के मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यहां विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाने के साथ-साथ अतिथियों द्वारा बिहार गौरव की गाथा का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। इसके अलावा बिहार दिवस को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को इस अवसर पर पुरस्कृत करने का काम भी किया जाएगा। संध्या में बिहार दिवस को रंगीन बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभियान किया गया है। इसमें प्रसिद्ध नृत्यांगना मधुरिमा बशु को आमंत्रित किया गया है ।इसके अलावा दिन में जिला प्रशासन द्वारा और भी एक से बढ़कर एक आकर्षक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।
वृक्षारोपण का कार्यक्रम
शेखपुरा जिला अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान शिक्षक एवं अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।









