बिहार दिवस पर आयोजित जीविका की प्रदर्शनी को डीएम सराहा

बिहार दिवस पर आयोजित जीविका की प्रदर्शनी को डीएम सराहा

शेखपुरा।बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को समाहरणालय परिसर स्थित परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की प्रदर्शनी की गई। जिस क्रम में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत क्रियान्वित जीविका परियोजना द्वारा जीविकोपार्जन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।जीविका परियोजना के स्टॉल में विभिन्न गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। जिसमें जीविका दीदी का सिलाई घर को ट्राईसेम भवन में स्थानांतरित किया गया है। सिलाई घर के साथ-साथ जीविका दीदी हाट के मॉडल को भी प्रदर्शित किया गया।इसके बाद तंजौर कलाकृति का निर्माण कर रही जिले की कृष्णा देवी द्वारा बनाए जा रहे दक्षिण भारत की कलाकृति की जिलाधिकारी शेखर आनंद एवं विधायक रणधीर कुमार सोनी ने देखा और सराहा।अरियरी प्रखंड में क्रियान्वित कल्याणी जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड द्वारा प्याज का व्यवसाय कर रही जीविका दीदियों से अतिथियों ने उनके कारोबार को समझा।

खेल प्रतियोगिताओं में सफल खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

प्याज,अदरख,लहसुन और हरी मिर्च का तैयार किया गया पावडर भी किया गया प्रदर्शित

बिहार दिवस पर आयोजित जीविका की प्रदर्शनी को डीएम सराहाhttps://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O.

ग्रामीण किसानों से प्याज की खरीद कर जिले एवं जिले से बाहर के बाजारों एवं शॉपिंग मार्ट में प्याज की बिक्री की जाती है। इसी कंपनी के अंतर्गत अरीयरी के चांदी गांव में संचालित सुखसागर प्याज प्रसंस्करण इकाई द्वारा प्याज के पाउडर के साथ-साथ अदरक, लहसुन, हरी मिर्च इत्यादि के पाउडर और मसाले भी तैयार किये जाते हैं, जिसे भी स्टॉल में प्रदर्शित किए गए।स्वयं सहायता समूह से जुड़कर और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित होकर महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं, जिनमें सुनीता देवी, दीपा देवी एवं क्रांति देवी ने अपने रोजगार को प्रदर्शित किया जो 10 हजार रुपये की राशि से श्रृंगार दुकान, फल-सब्जी की दुकान और सिलाई का काम शुरू की है और अच्छी आमदनी कम रही हैं। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित सतत् जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित महिलाओं द्वारा देशी शराब और ताड़ी का रोजगार छोड़ नास्ता दुकान, श्रृंगार दुकान, चाट, चॉउमीन के रोजगार से जुड़कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही महिलाएं आज समाज में अपनी पहचान बना रही है और आमदनी अर्जित कर परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रही हैं। इन सभी महिलाओं ने आज बिहार दिवस के अवसर पर व्यंजन मेला में स्टॉल लगा कर दहीबड़ा, समोसा, चाट, गोलगप्पे, चॉउमीन, चाय, बिस्कुट, कुरकुरे, झालमुड़ी इत्यादि की खूब बिक्री की।इस कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए जिसमें जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू को भी बेहतर कार्य प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Comment